परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के हुसैनगंज, फाजिलपुर, बघौनी व गोपालपुर समेत कई गांवों में रविवार को चेहलुम के मौके पर शांतिपूर्वक मातमी जुलूस निकाला गया। इस जुलूस के दौरान सजावट के साथ ताजिया निकाला गया। हुसैनगंज में जुलूस मुख्य बाज़ार से होते हुए उत्तर मोहल्ला व पश्चिम मोहल्ला के रास्ते कर्बला तक ले जाया गया।
इस दौरान जुलूस में नौहाख्वनी करते बच्चे, नौजवान व बूढ़े नम आंखें लिए हुए गमगीन नजर आए। मातम के बाद नौजवानों ने जंजीरी मातम पेश किया व इमामे हुसैन के अकीदत में या हुसैन की सदा बुलंद की। वहीं गोपालपुर में भी ताजिया के साथ कर्बला के शहीदों को याद कर उनकी कुर्बानियों के मद्देनजर मातमी जुलूस निकाला गया। नौहाख्वानी और मातम कर खिराजे अकीदत पेश किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…