हसनपुरा: तेलकथु में पोखर में डूबने से युवक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के तेलकथू गांव में एक 38 वर्षीय युवक की मौत पोखरे में डूब जाने से हो गई। घटना की जानकारी शनिवार की शाम 4 बजे के करीब हुई जब पोखरे में युवक की डूब जाने की जानकारी मिली। जहां पूरा गांव पोखरा समीप उमड़ पड़ा और इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त किया। पहचान तेलकथू गांव निवासी स्व. तस्लीम अंसारी का 38 वर्षीय पुत्र नौशाद अंसारी के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। लोगों का कहना है कि मृतक नौशाद शनिवार को खेत घूमने गया था, लौटने के क्रम में पोखरे में हाथ – पैर धोने के लिए गया। जहां उसका पैर पिसल गया और गहरे पानी होने के चलते वह डूब गया। इस क्रम में कुछ लोगों द्वारा इस घटना को देख हो-हल्ला किया गया। जब तक लोग पहुंचते तब तक गहरे पानी में पूरी तरह डूब गया था।

शव घर पहुंचते ही मची चीख पुकार

मृतक का शव देर शाम गांव लाया गया। जहां शव पहुंचते ही घर में चीख-चीत्कार मच गया। मृतक नौशाद एक बहन व तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वही इस घटना के बाद पत्नी नजबुल खातून सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक से दो बेटी व दो बेटे है। जिसमें 18 वर्षीय बेटी शबीना खातून, 16 वर्षीय बेटा अरमान अंसारी, 12 वर्षीय बेटा ऐहसान अंसारी, 10 वर्षीय बेटी रोबिना खातून है। वही शव को सपुर्द ए खाक रविवार की दोपहर गांव के ही कब्रिस्तान में किया गया। मृतक मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024