परवेज़ अख्तर/सिवान :
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में शराब धंधेबाज के खिलाफ उत्पाद विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न जगहों पर छापेमारी एवं वाहनों की चेकिग कर एक कार व तीन बाइक से 354 बोतल शराब के साथ छह धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि 66.0 लीटर देशी शराब और 4.320 लीटर विदेश शराब जब्त कर छह धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार धंधेबाजों में पवन कुमार, सोनू कुमार, सूरज महतो, तापेश्वर प्रसाद, मनई मांझी व अजय कुमार पासवान है। वहीं संतोष पासवान पर फरार का केस दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में निरीक्षक जनार्दन प्रसाद, अवर निरीक्षक अजीत कुमार पंडित एवं चंदन कुमार है। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर टीम को अलर्ट कर दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…