परवेज़ अख्तर/सिवान:
नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। जिले में राज्य स्वास्थ्य समिति की रिपोर्ट में दस नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं रैपिड एंटीजन किट में जांच में इनकी संख्या एक दर्जन। राहत यह रही कि प्रखंडों में एंटीजन जांच में ज्यादातर लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। बहरहाल, कोरोना के घटते-बढ़ते मरीज के बीच जिले में शुक्रवार को 20 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले है। इनमें से दस नए पॉजीटिव की पुष्टि राज्य स्वास्थ्य समिति ने की है, जबकि दस की पुष्टि प्रखंडों में रैपिड एंटीजन किट से जांच के दौरान हुई है। जिले के 19 प्रखंडों में रैपिड एंटीजन किट से जांच के लिए 3744 लोगों का सैंपल लिया गया था।

इसमें 10 की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। पीएचसी महाराजगंज में 215 में 3, गुठनी में 312 में एक, नौतन 211 में एक, जीरादेई में 173 में एक, सदर अस्पताल में 111 में एक जबकि महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में 55 में एक की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं ट्रू नेट के लिए 152 जबकि आरएमआरआई जांच के लिए 334 लोगों का सैंपल लिया गया। इधर, दरौली में 265, बसंतपुर में 250, लकड़ी नबीगंज 225, गोरेयाकोठी 216, सिसवन 208, मैरवा 205, हुसैनगंज 182, पचरुखी 172, आंदर में 170, बड़हरिया 157, हसनपुरा 152, भगवानपुर हाट 152, दरौंदा 120 व रघुनाथपुर में 74 लोगों का कोरोना टेस्ट रैपिड एंटीजन किट से किया गया। इसमें सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026