मैरवा में चार दुकान से लाखों की संपत्ति चोरी

  • चोरी के बाद आसानी से फरार हुए चोर
  • लगातार हो रही चोरी से लोगों में दहशत
  • 2 माह पूर्व भी चोरों ने दो दुकान का ताला तोड़ा था
  • 38 हजार रुपये समेत कई सामान दुकान से गायब था

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा नगर के मझौली रोड में गुरुवार की देर रात चोरों ने चार दुकान का ताला तोड़ लगभग दो लाख की संपत्ति उड़ा ली है। एक पैथॉलाजी सेंटर में रखा लैपटाप और अन्य सामान ताला तोड़कर चोरी कर ली गयी। एक दुकानदार ने थाने में लिखित शिकायत की है। दो माह पूर्व भी चौराहे पर चोरों ने दो दुकान का ताला तोड़ा था। पुलिस के लगातार गश्त के बाद भी चोर सामान चुराने के बाद आसानी से फरार हो रहे हैं। चोरी पर रोक लगाने में पुलिस विफल साबित हो रही है। चौराहे पर चोरों ने फास्ट फूड की दो और एक पैथॉलाजी सेंटर का तोला तोड़कर लैपटाप सहित अन्य सामान चुराया है। एक चिकित्सक के क्लीनीक का ताला चोरों ने तोड़ा था। फास्ट फूड बेचने वाले कमलेश ने सुबह सबसे पहले दुकान का ताला टूटा हुआ देखा।

दुकान में रखा 38 हजार रुपये समेत कई सामान गायब था। खाना बनाने का सामान भी चोरी हुआ है। आसपास के तीन और दुकान का भी ताला टूटा हुआ था। पैथॉलाजी संचालक इरफान ने बताया कि सेंटर में रखे लैपटाप को तोड़ा गया है। इंटरनेट का वाई फाई डीवाईस समेत पचास हजार का सामान चोरी हुई है। क्लीनिक में चोरों ने पैसा नहीं मिलने पर कागजात फाड़ दिया है। उसके साथ मरीज के जांच करने वाले कई उपकरण चोरी हुए हैं। मोहल्ले में एक साथ चार दुकान में चोरी के बाद लोग दहशत में हैं। मोहल्ले के लोग चोरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026