तरवारा के बभनबारा नहर से युवक का शव उपलाता मिला, इलाके में सनसनी

  • शव चौकी हसन निवासी हरिशंकर राम का पुत्र विनोद कुमार का है
  • शुक्रवार को बभनबड़ा नहर में उपलाते शव को ग्रामीणों ने देखा था
  • 2 दिन पहले युवक निकला था घर से

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के बभनबारा नहर के पास शुक्रवार को एक युवक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करके शव को छिपाने के लिए नहर में फेंक दिया गया होगा। इधर युवक की पहचान थाना क्षेत्र के चौकी हसन निवासी हरिशंकर राम का पुत्र विनोद कुमार राम के रूप में की गयी है। बाद में इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि सुबह लोगों ने अचानक नहर में उपलाते एक शव को देखा।

इसके बाद यह बात धीरे-धीरे पूरे इलाके में आग की तरह फैल गयी। बाद में उसकी पहचान चौकी हसन निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो घरवालों ने बताया है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। बताया गया कि युवक दो दिनों पहले घर से बभनबड़ा मेला देखने बोलकर निकला था। लेकिन उसके बाद वह वापस लौटकर घर नहीं आया। इधर परिजन उसकी तलाश करते रहे। अचानक जब उन्हें नहर में उपलाते शव की सूचना मिली तो उन्होंने विनोद कुमार के शव होने की पहचान की। हालांकि युवक के लापता होने की सूचना परिजनों ने स्थानीय थाने को नहीं दी थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024