परवेज अख्तर/सीवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर वार्ड संख्या 11 में देर रात अचानक एक झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई. जिससे घर में रखी लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई. मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच आग पर काबू पाया. घटना रविवार देर रात की है. पीड़ित गांव की अहिल्या कुंवर ने बताया कि देर रात क़रीब दस बजे घर में अचानक आग लग गई. आग लपटे तेज थी. देखते ही देखते घर में रखा पांच बोरा चावल, छह बोरा गेहूं एवं चावल तथा घर का सारा समान जलकर राख हो गया है. सूचना मिलने पर दरौंदा थाने से एक छोटी दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. तब तक घर का पूरा समान जलकर राख हो गया था. पीड़िता ने अंचलाधिकारी से आपदा की तरफ से मिलने वाली सहायता राशि मुहैया कराने की मांग की है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…