पचरुखी में प्रशासनिक कब्जा कायम करवाने के बाद मारपीट, दो दर्जन पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के गम्हरिया बाजार पर न्यायालय के आदेश पर प्रशासन द्वारा दिलवाए गए कब्जे के बाद द्वितीय पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रथम पक्ष के लालबाबु सिंह बरियारपुर निवासी ने कहा है कि उन्हें जान से मार देने की साजिश द्वितीय पक्ष के लोगों द्वारा की जा रही है. लालबाबु सिंह ने प्रशासनिक कब्जा दिलाये जाने के दो-तीन दिन बाद द्वितीय पक्ष के तीन दर्जनों लोगों के इकठ्ठा हो मारपीट करने, फायरिंग करने व दो लाख रुपये रंगदारी मांगने की बात अपने दिए आवेदन में बताई है.

उन्होंने द्वितीय पक्ष के लालबाबु सिंह, काशीनाथ सिंह, नागमणि सिंह, मालबाबु सिंह, विपिन सिंह, राजेन्द्र सिंह, सत्यदेव सिंह, रवि कुमार सिंह, बलिंद्र सिंह, अनूप कुमार सिंह, अनिस कुमार सिंह, सोनू कुमार सिंह, राजधन कुमार सिंह, अमरजीत यादव, श्रीराम यादव, बीजू यादव, दिनेश यादव, कामेश्वर ओझा, त्रिलोकी सोनी, दीपमणि सिंह सहित दर्जनों अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. प्रशासनिक कब्जे के दिन सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया था. अब एक बार फिर मारपीट की खबर प्राप्त हुई है. मामले की जांच की जा रही है. जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026