परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बसंतपुर गांव में बुधवार की शाम सुरेश प्रसाद के झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से कपड़ा, बर्तन, अनाज समेत करीब 50 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई।बताया जाता है कि बुधवार की शाम अचानक झोपड़ीनुमा घर में आग पकड़ लिया। अभी लोग कुछ समझ पाते तब आग विकराल रूप धारण कर लिया। स्वजनों के चिल्लाने पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच आग बुझाने मे जुट गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका, अन्यथा आग आसपास के घरों को भी अपने आगोश में ले लेता। गृह मालिक सुरेश प्रसाद ने बताया कि अगलगी में पटरा, प्लाई, भूसा घर बनाने के लिए ठेकेदार का रखा गया सामान जल गए। इस मौके पर गणेश यादव, मंटू यादव, योगेंद्र महतो, कमलेश कुमार, ओमप्रकाश प्रसाद समेत अन्य लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…