गोपालगंज में बकरी के फसल चरने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट, कट्टा से फायरिंग

गोपालगंज: जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के सवनहपट्टी गांव में बकरी के फसल चरने के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़़ गए। इस दौरान लाठी डंडा तथा रॉड से हमला कर एक दंपती सहित चार लोगों को घायल कर दिया गया। मारपीट के दौरान कट्टा से फायरिंग कर दहशत फैला दिया गया। इस घटना को लेकर दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। दोनों पक्ष के आवेदन पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

दहशत फैलाने को फायरिंग

बताया जाता है कि सवनहपट्टी गांव निवासी अशोक पांडेय के खेत में लगी गेहूं की फसल को इसी गांव के निवासी अब्दुल हसन की बकरी चरने लगी। जिसको लेकर दोनोंं पक्ष के लोगों के बीच कहा सुनी होने लगी तथा देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा तथा रॉड से हमला कर एक पक्ष के अशोक पांडेय, इनके पुत्र विवेक पांडेय तथा दूसरे पक्ष के अब्दुल हसन व इनकी पत्नी शकीला खातून को घायल कर दिया गया। इस घटना के बाद स्वजनों ने घायलों का रेफरल अस्पताल अस्पताल में इलाज कराया। घटना को लेकर दोनों पक्ष के लोगों ने थाना में आवेदन दिया है।

जिसमें एक पक्ष के अब्दुल हसन ने अशोक पांडेय तथा इनके पुत्र विवेक पांडेय को आरोपित बनाया है। वहीं इस घटना को लेकर दूसरे पक्ष के अशोक पांडेय ने टेनी अंसारी, गुलशन अंसारी, बुलेट अंसारी, अनरुल अंसारी सहित पांच लोगों को आरोपित करते हुए मारपीट कर कट्टा से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्ष के आवेदन पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024