Gopalganj News in Hindi

बस पड़ाव निर्माण कार्य का विरोध कर रहे आक्रोशितों ने किया पुलिस पर पथराव

परवेज़ अख्तर/मांझा(गोपालगंज):- जिले के मांझा थाना क्षेत्र के दानापुर एनएच 28 के किनारे सरकारी जमीन पर बन रहे बस पड़ाव का निर्माण कार्य का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों की सूचना मिलने पर पहुचे मांझा थाना पुलिस पर लोगो ने पथराव कर दिया, जिससे एक एस आई घायल हो गये। बताया जाता है की गुरुवार की शाम उक्त गांव के सरकारी जमीन पर यात्रियों के लिए पूंज लैंड कम्पनी के द्वारा बस पड़ाव का निर्माण कराया जा रहा है। जिसको लेकर इसी गांव के कुछ लोगो ने इसका विरोध करने लगे,तथा निर्माण कर रहे कर्मियों के साथ गालीगलौज करते हुये निर्माण कार्य को बंद करा दिया। सूचना मिलने पर जाँच करने पहुचे मांझागढ़ थाना पुलिस को देख इसी गांव के राजेश राम,मुन्ना राम ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, पथराव मे थाना के एसआई विजय कुमार सिंह जख्मी हो गए।जिसका इलाज पीएचसी मांझा मे कराया गया।वहीं पुलिस ने राजेश राम को गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध मे एसआई विजय कुमार सिंह ने उक्त आरोपी के खिलाफ थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी है,जिसमें आरोप लगाया है कि उक्त दोनो आरोपी लाठी डंडे व हथियारो से लैस होकर जान मारने कि नीयत से पुलिस पर हमला किया है।वहीं पूंज लैंड कम्पनी मे कार्यरत मोहन सहनी ने भी थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी है।जिसमें आरोप लगाया है की वह दानापुर गांव समीप उक्त कम्पनी के द्वारा सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।इसी कम्पनी के द्वारा यात्री सेड के दोनो तरफ पीसीसी के लिए मिट्टी का कार्य कराया जा रहा था।इसी बीच उक्त दोनो आरोपियों ने गालीगलौज करते हुये कार्य को बंद कर दिया, तथा मजदूरों के साथ मारपीट करने लगे।पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024