दरौली

दरौली में दुष्कर्म का विरोध करना पिता को पड़ा महंगा, मौत

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दरौली थाना क्षेत्र के रामपुनक गांव में बेटी की आबरू बचाने के लिए दुष्कर्म का विरोध करना महंगा पड़ा है. इस मामले में युवती के पिता की जान चली गई. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम रामपुनक निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी शौच के लिए बाहर निकली थी. उसी दौरान गांव के शंभू पांडे के पुत्र राजीव रंजन पांडे उर्फ सन्नी और उसके मित्र सरहरवा निवासी पवन सिंह पिता बृज बिहारी सिंह ने उसे अकेला देख कर जबरन पकड़ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. लड़की ने विरोध किया और जैसे तैसे वहां से भाग निकलने में सफल रही.

घर पहुंच कर उसने घटना अपने परिवार को बता रही थी उसी वक्त हाथों में हथियार और लाठी डण्डा लिए शंभु पाण्डेय, सन्नी पाण्डेय, राजकरन पाण्डेय, पवन सिंह ,रामकृपाल पाण्डेय वहां आए और लाठी डंडो से पूरे परिवार को बुरी तरह से पीटा. इसी दौरान अनुराधा पांडे पिता शंभू पांडै ने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मरवा देने की धमकी दिया. बताया ये भी जा रहा है कि पीड़ित पक्ष द्वारा कार्रवाई और अपनी सुरक्षा के लिए दरौली थाना में आवेदन देकर गुहार लगाया था.

लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई. फिर रविवार की रात्रि पुनः वहीं लोग हथियार और लाठी डंडो के साथ में आए और लड़की के पिता प्रहलाद दुबे के साथ मार पीट कर घायल कर दिया. जिससे इलाज के दौरान प्रहलाद दुबे की मौत हो गई. पुलिस रविवार देर रात राजकरन पांडे, अनुराधा पांडे और अनिता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले में शुक्रवार को घटना घटने के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जाना और रविवार को मामला अत्यधिक गंभीर होने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया जाना कहीं न कही पुलिसिया रवैये पर सवालिया निशान खड़ी कर रही है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026