दरौंदा

दरौंदा में पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत

परवेज अख्तर/सिवान :-  जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव के समीप छपरा सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर गांव समीप सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि धनाडीह गांव निवासी हिमांशु सिंह दरौंदा अपने मिठाई दुकान पर मोटर साइकिल से आ रहे थे. सड़क किनारे एक जानवर मृत पड़ा था. सामने से तेज गति से ट्रक आ रही थी. जिससे अनियंत्रित हो कर मृत जानवर में टकरा गए. जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई. आनन फानन में ग्रामीणों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दारौंदा में भर्ती कराया.

जहां पर गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर घटना की सूचना पाकर सभी घर के सदस्य सदर अस्पताल सीवान पहुंचे. सदर अस्पताल सीवान से डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया. हिमांशु सिंह के साथ उनकी पत्नी, भाई गोरखपुर जा रहे थे. तभी रास्ते मे कुशीनगर में ट्रक में एम्बुलेंस जाकर लड़ गयी. जहां हिमांशु कुमार सिंह की पत्नी उषा सिंह की मौत हो गयी. वहीं एंबुलेंस में सवार दूधनाथ सिंह, सुधांशु सिंह, सर्वजीत सिंह, राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी लोगो का इलाज गोरखपुर में चल रहा है. इधर घटना की सूचना मिलते ही धनाडीह गांव के साथ साथ प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026