परवेज अख्तर/सिवान :- नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज बड़हरिया में बड़ा विरोध मार्च निकाला गया। सड़क पर उतरे लोगों ने केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। चौक-चौराहे पर प्रदर्शन किया। बड़हरिया के ब्लॉक मैदान से सुबह ग्यारह बजे मार्च शुरू हुआ। प्रदर्शनकारियों की लंबी कतार के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था अस्त -व्यस्त हो गई। हाथों में तख्ती बैनर लगाए प्रदर्शकारी लगातार मार्च में शामिल होने के लिए पहुंच रहे थे। मार्च के आगे-आगे पिकअप पर सवार प्रदर्शनकारी तालियां बजा कर प्रदर्शन कर रहे थे। मार्च बड़हरिया ब्लॉक से पोस्टऑफिस चौक होते हुए थाना चौक पर पहुंचा। फिर थाना मोड़ होते हुए पुन: ब्लॉक मैदान पर समाप्त हो गया। मार्च में उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन व पुलिस के पदाधिकारी परेशान रहे। कई जगहों पर ट्रैफिक को रोक कर मार्च को आगे बढ़ाया गया। विरोध मार्च में ‘नहीं चाहिए कैब’, ‘एक देश एक समाज’, ‘हम सब एक हैं’ व ‘समाज बांटना बंद करो’ की तख्तियां व तिरंगा झंडा हाथ में ले कर प्रदर्शन कर रहे थे। बड़हरिया थाना मोड़ पर विरोध मार्च के पहुंचते ही कई प्रदर्शन कर सड़क पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि केन्द्र सरकार समाज को बांट रही है। समानता के अधिकार को खत्म कर रही है। जब तक सरकार एनआरसी व कैब कानून को वापस नहीं लेती,शांतिपूर्ण तरीके विरोध जारी रहेगा। थाना मोड़ पर भी प्रदर्शन किया गया। थाना मोड़ पर नुक्कड़ सभा भी हुई। जिसमें आंदोलनकारियों ने देश के लिए एनआरसी व कैब को काला कानून करार देते हुए इसे वापस लेने की जोरदार आवाज उठाई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…