परवेज अख्तर/सीवान :- जिले के नौतन स्थानीय नौतन प्रखंड क्षेत्र के नरकटिया पंचायत के सागरा गांव के वार्ड नंबर 14 के पोषक क्षेत्र के लिए आंगनवाड़ी केन्द्र के सेविका पद के लिए ज्योती देवी का चयन पर्यवेक्षिका प्रीती कुमारी के उपस्थिती में शोर-शराबे के साथ सम्पन्न हो गया । सेविका पद के लिए कुल पांच आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमें ज्योती देवी का 73 प्रतिशत, सविता कुमारी का 68 प्रतिशत, प्रीती कुमारी का 66 प्रतिशत, कलावती देवी का 55 प्रतिशत तथा शिला कुमारी का 55 प्रतिशत था । इनमें से सर्वाधिक मार्क्स होने पर ज्योती देवी का सेविका पद के लिए चयन कर लिया गया । इसको लेकर शोर शराबे के साथ हंगामा होने लगा । उपस्थित सविता कुमारी के पक्ष के लोगों ने यह कहते विरोध पर उतर गये की ज्योती देवी का नाम वार्ड नंबर 13 के वोटर लिस्ट में नाम है ।इसलिये वार्ड नंबर 14 में चयन गलत हुआ है । वही ज्योती देवी का कहना है की मेरा वार्ड नंबर 14 में घर है । इसी बात को लेकर काफी हंगामा बढ़ गया । हंगामा होते देख पर्यवेक्षिका प्रीती कुमारी मिडिया को बिना कुछ बताये सिवान के लिए निकल गईं । इस सम्बंध में नौतन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सरोज पाठक ने कहा की जिला से पर्यवेक्षिका बहाल होकर आई थी । अभी हमारे पास रिपोर्ट नहीं मिला है ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…