परवेज अख्तर/सिवान : कलेक्ट्रेट परिसर से गुरुवार को डीएम रंजिता ने लोक शिकायत निवारण अधिनियम से संबंधित प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरे जिले में यह रथ लोक शिकायत निवारण अधिनियम का प्रचार-प्रसार करेगा। साथ ही सिवान सहित अन्य जिलों से जुड़ी सफल स्टोरी व सीएम के संबोधन को दिखा लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा। ताकि अधिक से अधिक लोग इस अधिनियम का प्रयोग कर लाभान्वित हो सके। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रामानुज ने बताया कि एक दिन में चार पंचायत सहित पांच जगहों पर रथ स्टोरी लोगों दिखाएगा। जिले में 240 दिन यानी आठ महीना रथ भ्रमण करेगा। रथ पर तैनात कर्मी लोगों को अधिनियम का प्रयोग करने का तरीका व कार्रवाई की अवधि के साथ क्या लाभ होगा इसकी जानकारी देंगे। मौके पर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रवींद्र कुमार, डीएसओ संतोष झा, डीपीआरओ राधाकांत सहित कई पदाधिकारी शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…