Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

फ्रैंकिंग मशीन काम नहीं करने पर कचहरी कैंपस में हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान : सीजीएम कोर्ट परिसर में दो ही ज्यूडिशियल स्टांप की मशीन होने से लोगों का कार्य समय पर नहीं हो पा रहा है। कई लोग कतार में खड़े होने के बाद भी बिना स्टांप लिए घर लौट जाते हैं। शुक्रवार को दो की जगह एक ही काउंटर चल रहा था। इस दौरान कुछ लोगों को स्टांप की राशि से अधिक रुपये लेकर पिछले दरवाजे से स्टांप देने का काम किया जा रहा था। जो कतार में खड़े थे उनका नंबर नहीं आ रहा था। इसको लेकर कतार में खड़े लोगों ने हंगामा शुरू किया। ताइद द्वारिका लाल पांडेय, अनुज पांडेय, छोटू कुमार, गुरुचरण प्रसाद सहित कतार में खड़े कई लोगों ने बताया कि महिलाओं को भी स्टांप समय से नहीं दिया जा रहा है। इससे कोर्ट के कई कार्य प्रभावित हो रहे है। साथ शपथ पत्र पर स्टांप नहीं लगने से लोग पूरे दिन इंतजार कर लौट रहे हैं। मौके पर लोगों ने कहा कि यहां कम से कम पांच स्टांपिंग मशीन होनी चाहिए। साथ ही पारदर्शी तरीके से कार्य होना चाहिए। तभी लोगों को समय से स्टांप मिल पाएगा। इस समय स्टांप की छपाई स्पष्ट नहीं होने से कलम से रुपया अंकित किया जा रहा है। इससे स्टांप के नाम पर कर्मी घपला भी कर सकते है। ऐसा होगा तो सरकारी राजस्व की भारी हानि हो सकती है। इसे जिला प्रशासन को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024