Siwan News

आठ पैक्सों की मतदाता सूची का प्रकाशन

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के सिसवन प्रखंड के कुल 13 पैक्सों में से आठ पैक्सों के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी या मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर संबंधित क्षेत्र के मतदाता दावा एवं आपत्ति एक अगस्त तक प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी के पास कर सकते हैं। दावा व आपत्ति के निराकरण के बाद 3 अगस्त को अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। प्रखंड में कुल 13 पैक्स हैं। जिसमें से 8 पैक्सों के लिए मतदाता सूची बनकर आया है। दो पैक्स बघौना व भागर में मतदान मार्च महीने में होने वाला है। जिन पैक्सों की मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है उसमें रामपुर, सिसवांकला, चैनपुर मुबारकपुर, बखरी, ग्यासपुर, गंगपुर सिसवन, रामगढ़ व भीखपुर शामिल है। प्रखंड के कचनार, घुरघाट व नयागांव पैक्सों ने चुनाव के लिए निर्धारित मानदंड को पूरा नहीं किया है। इसलिए उनकी मतदाता सूची तैयार नहीं हो पाई है। पैक्सों की मतदाता सूची के अनुसार रामपुर में 1742, सिसवांकला में 2267, चैनपुर-मुबारकपुर में 1432, बखरी में 2297, ग्यासपुर में 1163, गंगपुर सिसवन में 3147, रामगढ़ में 1622, भीखपुर में 1722 मतदाता है। पूर्व में हुए चुनाव व वर्तमान समय में होने वाले चुनाव में सबसे अधिक गंगपुर सिसवन में नए मतदाता बनाए गए हैं। यहां 1159 नए मतदाता बनाए गए हैं। सबसे कम मतदाता ग्यासपुर में बने हैं। यहां 74 नए मततदाता बने हैं। सिसवांकला में 322, रामपुर में 711, बखरी में 326 नए मतदाता बने हैं। बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि 30 जून तक जिन लोगों ने पैक्स में नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए थे। उन सभी किसानों को पैक्स का मतदाता बना दिया गया। चाहे वह राशि जमा किये हो अथवा नहीं। लोगों से मतदाता सूची पर आपत्ति लेने का काम जारी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026