Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रघुनाथपुर अस्पताल परिसर में घुटने तक पानी

परवेज अख्तर/सीवान :- रेफरल अस्पताल रघुनाथपुर के परिसर में 15 दिनों से जलजमाव बना हुआ है। लेकिन, इसका निकास कैसे होगा कोई नहीं सोच रहा। अस्पताल परिसर में मेन गेट तक घुटने तक पानी भरा हुआ है। मरीजों को इलाज के दौरान इस पानी को पार करके आना-जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही। गंभीर रूप से घायल और बीमार मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। डॉक्टर या तो किसी वाहन से अस्पताल तक जा रहे हैं या फिर उन्हें भी घुटने तक अपना पैंट उठाकर अस्पताल में जाना पड़ रहा है। दो सप्ताह से अस्पताल परिसर में पानी लगने से बरसाती कीड़े और मच्छर तो परेशान कर ही रहे हैं, पानी से निकल रहे बदबू भी अब परेशान करने लगे हैं। घास-पतवार सड़ने से यह पानी अब पूरी तरह से काला भी पड़ गया है। इसी पानी में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता राजीव श्रीवास्तव अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने और जर्जर भवन की जगह नया बनाने की मांग को लेकर रविवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

गुरुवार से आमरण अनशन करने की घोषणा

अस्पताल को नया भवन देने की मांग को लेकर रविवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व छात्र नेता और समाजसेवी राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि बुधवार तक उनकी मांगों पर कोई फैसला नहीं लिया गया तो गुरुवार से वे आमरण अनशन पर बैठेंगे। कहा कि इसके लिए भले ही मेरी जान चली जाय, मैं अपनी मांगों से किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटूंगा। मांगों को फिर से दोहराते हुए कहा कि इस रेफरल अस्पताल में अविलंब महिला डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति की जाय। इसके अलावा कम से कम चार विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती और भवन निर्माण कराने की घोषणा स्वास्थ्य मंत्री करें।

चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे राजीव श्रीवास्तव के स्वास्थ्य की जांच नियमित चल रही है। तीसरे दिन भी अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी स्वास्थ्य जांच की। अस्पताल के वरीय चिकित्सक डॉ. नरेन्द्र बताया कि राजीव को कुछ कमजोरी हुई है। ताकत बढ़ाने के लिए ग्लूकोच में विटामिन मिलाकर चढ़ाया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026