मैरवा

भोपतपुरा गांव में दरवाजे पर खड़ी पल्सर बाइक की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान :- एक तरफ कोरोना की मार और दूसरे तरफ बढ़ती चोरी की घटना से लोग दहशत में है. बढ़ती चोरी की घटना को लगाम लगाने में मैरवा पुलिस प्रसाशन नाकाम है. ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस का भय चोरों के अंदर से खत्म हो गया है. इसी कड़ी में मैरवा के भोपतपुरा गांव में घर के दरवाजे के पास खड़ी पल्सर बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर फरार हो गये. ठीक उसी मुहल्ले में चार दिन पूर्व आभूषण व्यवसायी कन्हैया वर्मा के घर भीषण चोरी की घटना घटी थी.

इसके बावजूद चोर उसी मुहल्ले से चोरी की घटना को अंजाम देने में जरा भी संकोच नहीं किया. इससे यही लगता है कि कही न कही पुलिस का भय चोरों के अंदर से खत्म हो गया है. बाइक चोरी मामले में कुसुम श्रीवास्तव ने थाना में आवेदन दी है. अपने आवेदन में कही है कि मेरा पुत्र अपने मामा को लेकर जैसे ही घर आया.और दरवाजे पर बाइक खड़ी कर अंदर गया. कुछ ही देर में बाइक वहा से गायब मिली. जिसकी काफी खोजबीन किया गया मगर नहीं मिली.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026