परवेज अख्तर/सिवान :- छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 दारौंदा ढाला के समीप एवं लीला साह के पोखरा पर मास्क के लिए सघन जांच चलाया गया. बताते चलें कि जिला में कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़ने से बिहार सरकार द्वारा आदेश पारित कर दिया गया है कि सभी लोग मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकले. सरकारी आदेश का अनुपालन करते हुए दारौंदा में मास्क के लिए सघन जांच चला.
जिसमें दर्जनों लोगों का चालान काटा गया एवं चालान काटने के बाद दो मास्क को दिया गया. बुधवार को जांच के दौरान 800 रुपये की राजस्व की वसूली की गई. जांच के दौरान महिला एवं पुरुष दोनों का चालान काटा गया. जांच में मौजूद अंचलाधिकारी पारस नाथ राय एवं शिक्षक मिथिलेश तिवारी के अलावे थाना की टीम मौजूद थी. अंचलाधिकारी ने लोगों से आग्रह किया कि घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…