Categories: पटना

पुलिस पर सवाल: यह हाल रहा तो नही होगा अपराध पर नियंत्रण, वायरल तस्वीर दे रही है गवाही

पटना: मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में बढ़ते आपराधिक वारदातों पर कंट्रोल करने के लिए पुलिस रणनीति बनाने और दावा करने में कभी पीछे नहीं हटती। लेकिन अपराधी अक्सर पुलिस को चुनौती देते हुए वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। इसकी एक वजह है पुलिस की लापरवाही से भरी कार्यशैली। वरीय अधिकारियों द्वारा बनाई गई रणनीति को थानों में तैनात पुलिस वाले किस तरीके से सर जमीन पर उतारते हैं इसकी तस्वीर मुजफ्फरपुर से वायरल हो रही है। मामला अहियापुर थाना पुलिस का है। यहां मुजफ्फरपुर के अलावे शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, चंपारण समेत कई जिलों की सीमा मिलने की वजह से आपराधिक वारदात ज्यादा होते हैं। इन वारदातों को लेकर पुलिस कितनी सजग है इसका नमूना है यह तस्वीर। जिसमें आप देख सकते हैं ड्यूटी के दौरान पुलिस वाले दिन के उजाले में किस तरीके से अपनी गाड़ी में ही खर्राटे भर रहे हैं। तस्वीर अहियापुर थाना क्षेत्र में स्थित एन एच 57 पर गश्ती कर रहे पुलिस पदाधिकारी की है। ये पुलिस वाले ड्यूटी में है जिन्हें गाड़ी और अन्य सुविधाएं दी गई है ताकि वे अपराधियों पर नकेल कस सकें। लेकिन अधिकारी महोदय अपनी सरकारी गाड़ी में खर्राटे भर रहे हैं। साथ में गाड़ी का चालक भी बेफिक्री की नींद ले रहा है।

रागगीर ने ले ली तस्वीर पर बेखबर रहे पुलिस वाले

आते जाते किसी राहगीर ने यह तस्वीर ले लिया लेकिन सोती हुई मुजफ्फरपुर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। ऐसे में सवाल उठता है कि खर्राटे भर रहे ये पुलिस वाले आम आवाम की सुरक्षा कैसे करेंगे। यह तस्वीर पहली बार नहीं आई है। इसके पहले भी तस्वीरें सामने आ चुके हैं। खासकर रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस वालों का गाड़ी में सो जाने का सिलसिला पुराना है। यही वजह है कि शहर से लेकर गांव तक चोरी और छिनतई की वारदातों में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

सीसीटीवी लगाने की मांग

पुलिस की गाड़ियों में जीपीएस लगा दिया है ताकि उनके लोकेशन की जानकारी मिल सके। लेकिन वरीय अधिकारियों के पास ऐसी तकनीक नहीं है कि वे पदाधिकारी और जवानों के कार्यकलाप पर निगरानी रख सकें। इसलिए पुलिस की गाड़ियों में सीसीटीवी लगाने की मांग उठने लगी है। इस मामले में एसएसपी जयंतकांत ने कहा है कि तस्वीर का अवलोकन किया जा रहा है। और उसकी छानबीन कराई जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026