Categories: पटना

बिहार में 7 साल की बच्ची के साथ बर्बरता, मासूम के हाथ को छनौटे से दागा, पुलिस ने नहीं दर्ज की शिकायत

पटना: मुजफ्फरपुर जिले के कलमबाग रोड इलाके में सात साल की बच्ची को छनौटे से दागने के मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर जिला बाल संरक्षण इकाई सोमवार को हरकत में आया। इकाई के सहायक निदेशक उदय कुमार झा ने एसएसपी जयंतकांत समेत पुलिस के कई वरीय अधिकारियों को पत्र लिखकर घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

एसएसपी को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा कि सात साल की बच्ची से बाल मजदूरी कराने, शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किये जाने से संबंधित मामला है। इस तरह के मामलों पर कई आयोगों द्वारा कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी जाती रही है। घटना से संबंधित तथ्यों के आलोक में कार्रवाई करने की आवश्यकता है, इसके लिए पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया जाए।

इकाई की ओर से काजी मोहम्मदपुर थानाध्यक्ष, विशेष किशोर पुलिस इकाई के नोडल अधिकारी, बाल कल्याण समिति, राज्य बाल संरक्षण समिति के अधिकारी को भी पत्र भेजा गया है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले में पहले थाना की ओर से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। घटनाक्रम की जांच-पड़ताल कर समिति उचित कदम उठाएगी।

बच्ची की मां ने आरोपितों को पहचान दर्ज कराया था केस

बीते शुक्रवार को कलमबाग रोड इलाके में रह रही मोतिहारी की मधुबन निवासी बच्ची के साथ दूर के परिजनों ने आमानवीय तरीके से मारपीट की और हाथ को छनौटे से दाग दिया था। मामले को लेकर बच्ची की मां काजी मोहम्मदपुर थाने पर पहुंची। लेकिन, आरोपितों के पहुंचने पर पुलिस में केस दर्ज नहीं किया। काजी मोहम्मदपुर थानेदार ने बताया कि मामले को लेकर सोमवार की शाम तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। इधर, घटना के बाद से सभी लोग मकान में ताला लगा जा चुके हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026