Categories: पटना

मंत्री मुकेश सहनी पर उठे सवाल! BJP विधायक ने ‘बहाली’ को लेकर किया खुलासा, प्रभारी मंत्री की हो गयी बोलती बंद….

पटना: आज बिहार विधानसभा में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री पर गंभीर सवाल उठे। BJP विधायक के सवाल पर जवाब देते नहीं बन रहा था प्रभारी मंत्री को। भाजपा विधायक संजय सरावगी ने सदन में सवाल उठाया कि पशुपालन विभाग के तहत कंफेड में बहाली होनी है रिजल्ट भी जारी हुआ लेकिन पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री के पीत पत्र के बाद नियुक्ति पत्र रोक दिया गया।

पशुपालन विभाग के निदेशक के पत्र में कहा गया कि माननीय मंत्री के पीत पत्र के बाद ज्वाइनिंग लेटर पर रोक लगी है । कहा गया कि गड़बड़ी की सूचना के बाद रोक लगी। जांच के बाद अभ्यर्थियों की बहाली की बात कही गई है। बीजेपी विधायक ने सदन में कहा कि सात महीने हो गए जांच में क्या हुआ? मंत्री इस संबंध में बतायें।

पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी सदन में नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में प्रभारी मंत्री संतोष सुमन ने जवाब दिया । उन्होंने सदन में बताया कि जल्द ही सभी की नियुक्ति की जायेगी। भाजपा विधायक के सवालों का सामना प्रभारी मंत्री नहीं कर सके। विस अध्यक्ष ने मामले पर संज्ञान लिया । प्रभारी मंत्री ने सदन में बताया कि बहुत जल्द समीक्षा कर बहाली की जायेगी। स्पीकर ने मंत्री से कहा कि आप जानकारी लेकर सदन को सूचित करें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026