पटना: यूक्रेन में फंसे बिहारी स्टूडेंट्स हालात से हार गए हैं। घर वापसी के बाद अब वह दहशत से बाहर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जिस तरह से हमलों की गूंज उन्होंने सुनी है वह काफी डरवानी है। वह मौत के मुंह से निकलकर घर आए हैं।
छात्रों का कहना है कि अब उन लोगों की सलामती की दुआ कर रहे हैं, जो यूक्रेन में उनके संपर्क में आए। बिहार में 24 घंटे के दौरान 52 स्टूडेंट्स की यूक्रेन से घर वापसी हुई है, जिसमें 10 पटना के रहने वाले हैं। बात अब तक कुल स्टूडेंट्स के वापसी की करें तो 144 सुरक्षित घर पहुंच गए हैं।
बुधवार को 24 घंटे में राज्य में कुल 52 स्टूडेंट्स की यूक्रेन से वापसी हुई है। इसमें पटना के 10 स्टूडेंट्स शामिल हैं। पटना के मोहम्मद अफरीदी शोएब, शिवानी झा, नवनीत शुभम, निखिल कुमार, अंकुश कुमार अंशु, स्नेहील स्वराज, सौरव कुमार, मोहम्मद समीम अहमद, साक्षी और अयाज मंजर शामिल हैं। अब तक पटना में कुल 27 स्टूडेंट्स की वापसी हो चुकी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…