छपरा: मशरख प्रखंड कार्यालय के कृषि भवन से कृषि विभाग की ओर से रवी फसल की बुआई के लिए गेहूं,चना के बीज का वितरण अनुदानित दर पर किया जा रहा है। किसानों को अनुदानित दर पर बीज वितरण के लिए पिछले वर्ष से प्रक्रिया में फेरबदल किया गया है। पूर्व में किसानों को बीज के अनुदान की राशि बाद में बैंक के खाता में भेजी जाती थी। जिसमें कई तरह की प्रक्रिया के कारण बहुत किसान बीज के अनुदान की राशि से वंचित रह जाते थे। नई प्रक्रिया के तहत किसानों को अनुदान की राशि खाते में नहीं जाएगी। बल्कि विभिन्न प्रभेदों के बीज की कीमत के अनुसार अनुदान की राशि काटकर तत्काल किसानों को अनुदानित बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।
बीज वितरण को लेकर विभाग द्वारा किसानों से ऑनलाइन आवेदन लेकर बीज वितरण किया जा रहा है जिसमें गेहूं,चना का बीज हैं। मौके पर कृषि आइटी पदाधिकारी मणीश तिवारी ने बताया कि किसानों को सशक्त करने के लिए सरकार प्रयासरत है। किसानों को कृषि यंत्र से लेकर बीज तक सरकार अनुदानित दर पर उपलब्ध करा रही है। इससे किसानों को काफी लाभ हो रहा है। इन्हीं योजनाओं में से सरकार के द्वारा एक योजना मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार कार्यक्रम चलाया है। इसके तहत किसानों को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके तहत अभी तक 500 क्विटल गेहूं बीज का वितरण किया जा चुका है वही इस बार बीज सही समय पर उपलब्ध हो सका है जिसे 10 दिसंबर तक किसानों के बीच उपलब्ध करा दिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…