बड़ी खबर

रवींद्र राय बने राजद सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष​

परवेज़ अख्तर/सिवान :- राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे से परामर्श के बाद राजद के वरिष्ठ नेता मानिकचंद्र राय के पुत्र रवींद्र राय को दोबारा राजद सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। रवींद्र राय ने राजद सुप्रीमो लालबाबू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, राबड़ी देवी और रामचंद्र पूर्वे के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि संगठन को सुदृढ़ एवं धारदार बनाने में सक्रियता से काम करूंगा। कवियों, लेखकों एवं कलाकारों को पार्टी से जोरकर सांस्कृतिक क्रांति के लिए जमीन तैयार करूंगा साथ ही सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और समाजवाद की नींव को मजबूत करने मे ऐतिहासिक भूमिका निभाऊंगा। रवींद्र राय को इस पद पर मनोनीत होने पर लकड़ी नबीगंज प्रखंड अध्यक्ष समीउल्लाह सिद्दीकी, अजय यादव, मनोज यादव,मंसूर आलम, राहुल कुमार, हरिकिशोर राय, सरपंच संघ के अध्यक्ष रवींद यादव, बृजकिशोर राय, अनिल महतो, ई.राकेश यादव, मनु कुमार यादव, राकेश यादव, हासिम अंसारी, सुनेश्वर सहनी आदि ने बधाई दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026