Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आलोक हत्याकांड में दो दोस्त पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी

परवेज़ अख्तर/सीवान :- जिले के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के आकोपुर गांव निवासी आलोक कुमार हत्याकांड में पुलिसिया जांच तेज हो गयी है . मालूम हो कि दाहा नदी में आकोपुर गांव निवासी आलोक कुमार का शव मिला था . शव मिलने के बाद परिजनों ने गांव निवासी भोला सिंह का पुत्र बंटी कुमार और मैनेजर ठाकुर का पुत्र विशाल कुमार पर हत्या करने का आरोप लगाया. परिजनों का कहना था कि बरात में जाने के बहाने सभी लोग आलोक को लेकर गये और हत्या कर शव को दाहा नदी में फेंक दिया. इधर दाहा नदी में शव मिलने के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद निकाला. इसके बाद पहचान करायी. पहचान के बाद पुलिस ने आलोक के दादा के बयान पर अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया. घटना के दूसरे दिन वरीय अधिकारियों द्वारा परिजनों से की गयी पूछताछ के क्रम में वे लोग साथियों का ही नाम ले रहे थे. जो नाबालिग है. इसके बाद पुलिस ने आलोक के दोस्त विशाल व बंटी गुरुवार की देर शाम हिरासत में ले लिया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. पुलिस का दावा है कि पुलिस की जांच जारी है. शीघ्र हत्यारोपित पुलिस की पकड़ में होंगे. पुलिस की माने तो इसमें और भी शामिल हो सकते है. जिनकी टोह पुलिस ले रही है. वहीं हिरासत में लिए गए दोनों किशोर के परिजनों ने उन्हें निर्दोष बताया. [sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026