Categories: पटना

बिहार में द कश्मीर फाइल टैक्स फ्री करने पर राबड़ी बोलीं- गुजरात के गोधरा कांड पर भी बने फिल्म

पटना: बिहार में द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने के ऐलान के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने गुरुवार को इस पर प्रतिक्रया देते हुए कहा है कि फिल्म फ्री को टैक्स फ्री करने से क्या होगा। यहां युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात के गोधरा कांड पर फिल्म बननी चाहिए।

गुरुवार को विधान परिषद की कार्रवाई में भाग लेनी पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने परिसर में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान कहा कि गुजरात के गोधरा कांड पर भी फिल्म बननी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार पांच किलो गेहूं और चावल बांट कर सरकार वाहवाही लूट रही है। लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इससे आज के युवाओं की जिंदगी खराब हो रही है।

राबड़ी देवी ने होली के मौके पर बिहारवासियों को इसकी शुभकामानाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरा बिहार मेरा परिवार है। सभी लोग अच्छे से होली मनाएं और प्रेम और सौहार्द बनाए रखें। पत्रकारों ने जब राबड़ी देवी से पूछा कि वे इस बार होली कैसे मना रही हैं तो उन्होंने कहा कि हमलोग इस बार होली का पर्व नहीं मना रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026