परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार से करीब एक किलोमीटर पूरब नवादा मोड़ के समीप बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा हथियार का भय दिखा बंधन बैंक कर्मी 1.20 लाख रुपये लूट की घटना के बाद दहशत का माहाैल है। वहीं घटना के बाद बैंक कर्मी की बाइक की चाबी छीन बदमाशों ने सड़क किनारे फेंक दिया था। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना को ले क्षेत्र में दहशत एवं भय का माहौल है। समाचार प्रेषण तक थाना में प्राथमिकी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है।
रघुनाथपुर में बंधन बैंक कर्मी के साथ दूसरी घटना :
रघुनाथपुर शाखा के बंधन बैंक कर्मी के साथ यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व पिछले साल मई 2022 में भी इसी स्थल पर बैंक कर्मी से बदमाशों द्वारा 80 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। उस वक्त में बैंककर्मी वैश्य की बारी एवं हरपुर में समूह की बैठक कर व ऋण की रुपये वसूली कर लौट रहे थे। इसके बाद एक साल बाद ही दूसरी घटना घटी है। इस घटना को ले क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…