परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-नवादा मुख्य पथ स्थित नवादा मोड़ के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बंधन कर्मी से हथियार का भय दिखाकर 1.20 लाख रुपये लूट लिए तथा घटना को अंजाम देने के बाद रघुनाथपुर बाजार की ओर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि बंधन बैंक रघुनाथपुर शाखा के कर्मी सौरभ कुमार अपनी बाइक से सोमवार की दोपहर थाना क्षेत्र के हरपुर एवं वैश्य के बारी से ग्रुप की बैठक कर तथा वसूली कर रघुनाथपुर शाखा लौट रहे थे।
जैसे ही नवादा मोड़ के समीप पहुंचे तभी बाइक सवार दो बदमाश पीछे से ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली तथा हथियार का भय दिखाकर उनके पास से 1.20 लाख रुपये लूट ली। घटना की सूचना बैंककर्मी ने थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मामले में बंधन बैंक कर्मी ने अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…