परवेज अख्तर/सिवान: गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में बने सभागार में बीडीओ अशोक कुमार ने अपने अधीनस्थ सभी विभागों कर कर्मचारियों संग पहली समीक्षा बैठक की. बैठक की शुरुआत सभी कर्मचारियों से ब्यक्तिगत परिचय से हुआ. परिचय के बाद सभी विभागों में चल रहे कार्यो की समीक्षा किये और आवश्यक आदेश दिए. लंबित कार्यों को और इस निष्पादन हेतु संबंधित कर्मियों को निर्देश दिए कोई भी कार्य अनावश्यक रूप से अधूरा नहीं होना चाहिए.
समीक्षा बैठक के दौरान आगामी पंचायत चुनाव से संबंधित तैयारियों का भी जायजा लिया और निर्वाचन शाखा में काम कर रहे कर्मियों को आवश्यक निर्देश दे दिए. मौके पर प्रधान सहायक हिमांशु कुमार सिंह, मनोज कुमार पांडे, नागेंद्र साह, शिक्षक अनिल कुमार मिश्र, प्रभुनाथ प्रसाद, आवास पर्यवेक्षक विवेक कुमार सिंह, महेश सिंह, पंचायत सचिव मधुसूदन मिश्र, जगनाथ यादव के अलावा विकास मित्र, कार्यपालक सहायक, लेखपाल सह आईटी सहायक मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…