परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के महमूदपुर फील्ड से बुधवार की रात में गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक व बोलेरो सहित भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है. विदित हो कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के महमूदपुर ग्राउंड में भारी मात्रा में शराब की खेप उतर रही है. इसके आधार पर पुलिस ने थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर के नेतृत्व में बड़हरिया के महमूदपुर से फील्ड से एक ट्रक व बोलेरो में लदी 630 कार्टून व 180 एमएल की 30240 बोतल क्रेजी रोमियो शराब बरामद कर लिया है.
पुलिस के अनुसार बरामद शराब 5670 लीटर बताया जा रही है. बाजार में इसकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये से ऊपर की बतायी जाती है. बड़हरिया थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर एसआइ राजेश कुमार, एसआइ शैलेश सिंह, राजकुमार कश्यप सहित पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर एक बड़ी सफलता हासिल की है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…