रघुनाथपुर: भोजपुरी जगत के हस्ताक्षर सिवान के लाल मनोज भावुक फेमिना पुरस्कार से सम्मानित

परवेज अख्तर/सिवान: रघुनाथपुर देश-विदेश तक अपनी पहचान बनाने वाले भोजपुरी प्रतिभा, प्रसिद्ध लेखक, कवि, गीतकार और आलोचक प्रखंड के कौसड़ निवासी मनोज भावुक को भोजपुरी सिनेमा और साहित्य के इतिहास में अमिट योगदान के लिए मंगलवार को लखनऊ स्थित रमाडा होटल में आयोजित समारोह के दौरान फेमिना की एडिटर-इन-चीफ अंबिका मुट्टू और साउथ इंडस्ट्री के डायरेक्टर विक्रम वासुदेव नारला की मौजूदगी में “फिल्म फेयर और फेमिना भोजपुरी आइकान-रील सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित हाेने की खबर मिलते ही स्थानीय लाेगों, स्वजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। मनोज भावुक के सम्मानित होने पर पिता रामदेव सिंह और मां सुनैना देवी समेत अन्य स्वजनों में भी खुशी का माहौल है।

दर्जनों उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं भावुक :

मिली जानकारी के अनुसार भावुक ने इंग्लैंड में अपनी आकर्षक इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ दी और अपना पूरा जीवन भोजपुरी भाषा, साहित्य और सिनेमा के विकास के लिए समर्पित कर दिया। उनके अमूल्य योगदान को स्वीकार करते हुए समय-समय पर कई पुरस्कारों और प्रशंसाओं से सम्मानित किया गया, इसमें उनके गजल संग्रह तस्वीर जिंदगी के” प्रताप नारायण मिश्र सम्मान, भिखारी ठाकुर सम्मान, राही मासूम रजा सम्मान, अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी गौरव सम्मान, काठमांडू, नेपाल में परिकल्पना लोक भूषण सम्मान आदि से सम्मानित किए जा चुके हैं। इसके अलावा भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में उनकी पुस्तक भोजपुरी सिनेमा के संसार, भोजपुरी फिल्म सौगंध गंगा मैया की और रखवाला में अपना अभिनय प्रतिभा का भरपूर परिचय दिया। वे दुनिया के दिग्गजों को समर्पित अचीवर्स जंक्शन के निदेशक हैं। मनोज भावुक विश्व भोजपुरी सम्मेलन की दिल्ली और इंग्लैंड इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026