दारौंदा: बीडीओ ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया भौतिक सत्यापन

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने सिरसांंव पंचायत के सभी मतदान केंद्रों की भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान पिपरा, दारौंदा बाजार स्थित मतदान केंद्र संख्या 226 दायां भाग एवं उसी भवन में बायां भाग को जर्जर हालत में पाया। बीडीओ ने बताया कि इस जर्जर मतदान केंद्र संख्या 226 एवं 227 को दूसरे भवन में बदलाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्राथमिक विद्यालय मकतब मतदान केंद्र संख्या 229 एवं 230 पर शौचालय में साफ- सफाई नहीं रहने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक को साफ- सफाई कराने का शीघ्र निर्देश दिया गया। प्राथमिक विद्यालय सिरसांंव मतदान केंद्र संख्या 228, मध्य विद्यालय उजांय मतदान केंद्र संख्या, 231 एवं 232 में बुनियादी सुविधाओं की जांच की गई। इस दौरान इन मतदान केंद्र पर पहले से सभी सुविधाएं उपलब्ध है।

बीडीओ ने कहा कि मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए पहुंच पथ की स्थिति के साथ-साथ पेयजल, शौचालय, बिजली, रैंप, शेड एवं भवन की स्थिति के बारे जानकारी ली गई है ताकि चुनाव से पहले उसे दुरुस्त कराया जा सके। बैठक में वैसे मतदाता जिनकी उम्र 80 से अधिक है, उनकी सूची बनाने का निर्देश बीएलओ को दिया गया। एक जुलाई 2023 तक सभी मृत मतदाताओं को सत्यापित करते सूची बनाने का निर्देश बीएलओ को दिया गया जबकि दिव्यांग मतदाता की भी जानकारी देने की बात कही गई। इस मौके पर बीएलओ मिथिलेश तिवारी के अलावा आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026