रघुनाथपुर: चंदौली डकैती कांड का खुलासा, तीन डकैत धराए

  • डकैती की इस घटना में शामिल तीन अपराधी भेजे गए जेल
  • डकैती के दौरान अपराधियों ने गृहस्वामी को मारी थी गोली

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में हुई डकैती की घटना का रघुनाथपुर पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। 20 दिन पहले 8 जनवरी को राज मिस्त्री का काम करने वाले मनन चौहान के घर डकैतों द्वारा लूटपाट की गयी थी। घटना का विरोध करने पर गृहस्वामी को गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना में गृहस्वामी की बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। पिता को गोली मारे जाने की घटना पर बेटी ने इस विरोध किया था। जिसपर अपराधियों ने रॉड से उसके सिर पर वार करके घायल कर दिया था। घटना के अगले दिन से ही सक्रिय रही पुलिस ने थाना क्षेत्र के भूसी टोला के 3 डकैतों को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। बताते चलें कि 7 अज्ञात डकैतों के विरूद्ध गृहस्वामी ने रघुनाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। प्रशिक्षु डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि सबसे पहले गुरुवार को थाना क्षेत्र के भूसी टोला निवासी चन्द्रिका यादव को गिरफ्तार किया गया था। आरोपित से पूरी गहनता से पूछताछ हुई तो डकैती कांड खुलासा हो सका। चंद्रिका यादव के निशानदेही पर दो और अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। हालांकि, इस घटना में शामिल अन्य अपराधी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

तीन लाख की संपति लूट लिए थे डकैत

चंदौली गांव के मनन चौहान के घर में हुई इस घटना में डकैत 60 हजार की नगदी समेत 3 लाख की संपति लूट ले गए थे। लूट कर ले जा रहे संपित को डकैतों से छिनने के प्रयास में गृहस्वामी को गोली मार दी गयी थी। बेटी रिंकी कुमारी भी डकैतों भिड़ गयी थी। इस घटना में घायल मनन चौहान की स्थानीय लोगों ने चंदा इकठ्ठा करके इलाज करवाया। घटना के अगले दिन डकैतों की गिरफ्तारी के लिए खोजी कुत्ता की मदद ली गयी। हालांकि, पुलिस डकैतों को पकड़ पाने में पूरी तरह से असफल रही। लेकिन, पुलिस ने हार नहीं मानी और प्रभारी थानाध्यक्ष दयानंद ओझा के नेतृत्व में इस घटना का पर्दाफाश करने में लगी रही। नतीजा हुआ कि 3 डकैत गिरफ्तार कर लिए गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026