पचरुखी: घर से बुलाकर अपहरण के बाद गला रेत युवक की हत्या

  • 21 जनवरी को भी एक युवक का अपहरण कर लिया गया और 24 जनवरी को उसका शव पिपरा गांव के चंवर से बरामद किया था
  • शुक्रवार को कल्याणपुर बागीचे से बरामद हुआ शव
  • युवकों का अपहरण कर हत्या का सिलसिला जारी
  • 24 जनवरी को घर से बुलाकर दिया घटना को अंजाम

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सहायक सराय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के समीप एक बागीचा से पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक इसी थाना के बैशाखी गांव निवासी राहुल कुमार ठाकुर था। जिसकी हत्या अपराधियों ने गला रेतकर की है। वहीं हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए अपराधियों ने युवक का शव बागीचे में मिट्टी खोदकर ढंक दिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार राहुल का अपहरण घर से बुलाकर 24 जनवरी की देर शाम जीबीनगर थाना के शम्भोपुर बाजार से हुआ था। वहीं देर रात तक राहुल के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की थी। लेकिन, कहीं कुछ पता नहीं चल सका था। फलस्वरूप परिजनों ने शम्भोपुर गांव के करीब आधा दर्जन युवकों पर राहुल के अपहरण का आरोप लगा सराय पुलिस से शिकायत की थी। वहीं पुलिस राहुल के अपहरण की एफआईआर दर्ज कर उसकी बरामदगी व आरोपितों की धरपकड़ के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी ही थी कि इसी बीच शुक्रवार की दोपहर कल्याणपुर गांव के समीप एक बागीचे से शव की बदबू आने की सूचना पुलिस को मिली। इधर बागीचे में शव होने की सूचना पर एक तरफ जहां सराय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। वहीं दूसरी तरफ शव की पहचान के लिए घटनास्थल पर राहुल के परिजनों के अलावा ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। इसी बीच पुलिस ने बागीचे में मिट्टी से ढंके शव को बाहर निकाला। जिसके बाद परिजनों ने शव की पहचान की।

हत्या के कारणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं

कल्याणपुर से राहुल का शव बरामद होने के बाद लोगों में कई तरह की चर्चाएं जारी हैं। एक तरफ जहां लोगों में इस बात की चर्चा है कि राहुल की हत्या किसी आपसी रंजिश के कारण उसके दोस्तों ने की है। वहीं दूसरी तरफ राहुल की हत्या की वजह प्रेम प्रसंग भी होने की लोगों में दबी जुबान चर्चा है। बहरहाल मामला जो भी हो लेकिन, जिस तरह आए दिन युवकों का अपहरण कर हत्या का सिलसिला जारी है और पुलिस इसे रोक पाने में असफल है। यह लोगों के लिए भय का कारण बना है। दरअसल 21 जनवरी को भी सहायक सराय थाने के उखई गांव से शादी समारोह में शरीक होने गये एक युवक का अपहरण कर लिया गया और 24 जनवरी को पुलिस ने उसका शव पिपरा गांव के चंवर से बरामद किया था। ठीक उसी दिन राहुल को घर से बुलाकर अपहरण करना अपराधियों द्वारा पुलिस को चुनौती देने से कम नहीं है। हालांकि पुलिस दोनों घटनाओं के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026