रघुनाथपुर: मकर संक्रांति को ले सीओ ने किया सरयू नदी घाट का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के नरहन घाट समेत विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु मकर संक्रांति के माैके पर स्नान करेंगे। इसको लेकर घाटों की साफ-सफाई व मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को लेकर कई जगह बैरिकेडिंग भी किए गए हैं। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से अंचलाधिकारी निखिल कुमार ने नरहन घाट समेत अन्य घाटों का निरीक्षण किया।

साथ ही घाट की स्थिति का जायजा लिया तथा कर्मियों को कई निर्देश भी दिए। सीओ ने बताया कि इस दौरान चार गोताखोर की तैनात की गई जो 15 जनवरी को शाम तक घाटों पर तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेला में सुरक्षा व्यवस्था को ले पुलिस बल तैनाती भी की गई है। ज्ञात हो कि मकर संक्रांति के अवसर स्नान के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं तथा पूजा व दान पुण्य करते हैं। इस दौरान मिठाई, परचून, पूजा सामग्री, खिलौने आदि की दुकानें सजती हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026