सिवान: शिविर में भूमि संबंधी पांच मामलों का निष्पादन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज एवं असांव थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद निपटारा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल पांच मामले की सुनवाई की गई एवं दो पर नोटिस की कार्रवाई हुई। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना परिसर में अंचलाधिकारी सुनील कुमार व थानाध्यक्ष रामबालक यादव की अध्यक्षता में भूमि विवाद निपटारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छह आवेदन आए। इसमें चार मामलों का निष्पादन कर दिया गया तथा दो पर नोटिस की कार्रवाई की गई।

शिविर में सीआइ मनोज कुमार, राजस्व कर्मचारी अशोक कुमार एवं विभिन्न गांवों से पहुंचे कई प्रतिवादी उपस्थित थे। वहीं असांव थाना परिसर में अंचलाधिकारी रामेश्वर राम व आंदर थाना में आरओ धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में भूमि विवाद से संबंधित मामले की सुनवाई की गई। शिविर में दो आवेदन आए। इसमें एक का निपटारा कर दिया गया तथा दूसरे मामले कागजात के अभाव में अगला शिविर को बुलाया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, कुमार वैभव, विनोद राम, बाबूनंद राम समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024