रघुनाथपुर: संविदा स्वास्थ्य कर्मी काला बिल्ला लगा कर रहे काम

परवेज अख्तर/सिवान: सरकार की नीति के खिलाफ इन दिनों संविदा पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा काला बिल्ला लगाकर अपने कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है. उसका सबसे बड़ी वजह यह है के इस वैश्विक महामारी में अपनी जान की बाजी लगाकर संविदा पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी प्रतिदिन अपनी सेवा देने में जुटे हुए हैं. परंतु इन्हें सरकार द्वारा सरकारी कर्मी का दर्जा नहीं दिए जाने से भविष्य में होने वाले किसी अनहोनी की चिंता सता रही है. उनकी चिंता इस बात इस महामारी में यदि किसी स्वास्थ्य कर्मी की मृत्यु भी हो जाती है तो न तो इनके परिजनों को किसी प्रकार के बीमा की राशि मिलेगी और न ही परिजनों को किसी अन्य योजना का लाभ.

स्वास्थ्य प्रबंधक आलम ने बताया कि सरकारी कर्मी कोरोना कॉल के दौरान मृत्यु हो जाने पर सरकार द्वारा ₹50 लाख, 60 वर्ष तक उसके आश्रित को पूरा वेतन तथा पेंशन और किसी एक आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नौकरी भी दी जाएगी.जबकि संविदा पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है. स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के आह्वान पर सभी संविदा कर्मी काला बिल्ला लगाकर अपना काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि संघ के आह्वान पर 11 मई तक काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026