दवा दुकानदार गोलीकांड फ़ॉलोअप : मार्केट की तीन फीट जमीन के लिये पंद्रह वर्षों से चल रहा है विवाद

एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

परवेज अख्तर/सिवान :
पचरुखी में जिस जमीन के लिये अपराधियों ने दवा दुकानदार को शुक्रवार की संध्या मुंह में गोली मारकर घायल कर दिया, बताया जाता है कि मात्र तीन फीट जमीन का विवाद 15 वर्षों से चल रहा है. इधर घायल दवा दुकानदार का इलाज पटना में चल रहा है, जबकि मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पचरुखी थाना क्षेत्र के सोना पिपर गांव निवासी घायल दवा दुकानदार जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. घटना को ले क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामले में गोविंद सिंह को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि एक माह पूर्व लाल बाबु सिंह ने स्थानीय थाना में दो दर्जन लोगों को नामजद किया था. कुछ दिन पूर्व ही कोर्ट के आदेश पर विवादित मकान में प्रशासन द्वारा लालबाबु सिंह का कब्जा दिलवाया गया था.

गौरतलब हो कि शुक्रवार की संध्या साढ़े छह बजे गम्हरिया बाजार पर दवा दुकानदार नागमणि सिंह को अपराधियों ने जान मारने की नियत से गोली मारकर घायल कर दिया. अपराधियों ने बंदूक निकाल कर मुंह में गोली मार दी थी. जिससे दवा दुकानदार गंभीर रुप से घायल हो गया था. लॉकडाउन की वजह से दवा की दुकान छोड़कर पूरा बाजार बंद था. जिसका फायदा उठाते हुए अपराधी आराम से घटना को अंजाम देकर भाग निकले थे. घटना की सूचना मिलते ही पचरुखी थानाध्यक्ष रितेश मंडल दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर घायल दवा दुकानदार को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये थे. चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिती देखते हुए सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया. जहां इलाज चल रहा है. इस मामले में थानाध्यक्ष रितेश मंडल ने बताया कि गोविंदा सिंह को गिरफ्तार किया गया है. वहीं अभी घायल का फर्दबयान नहीं आया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026