परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-सिसवन मुख्य मार्ग पर लक्ष्मण डुमरी गांव के समीप गुरुवार को दो बाइक कीआमने सामने की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति गंभीर बताकर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल की पहचान थाना क्षेत्र के टारी निवासी चंदन कुमार व पत्नी रूबी देवी में हुई है। बताया जाता है कि चंदन कुमार अपनी पत्नी के साथ बच्चे को रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल में टीका लगवाने के लिए गए थे। घर लौटने के क्रम में लक्ष्मण डुमरी चट्टी के समीप रघुनाथपुर की तरफ आ रही बाइक की टक्कर से घायल हो गए। वहीं बच्चा सुरक्षित बताया जाता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…