सिवान: मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव, नौतन थाना एवं सिसवन के चैनपुर ओपी में गुरुवार को मोहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में सपंन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। बैठक ताजिया जुलूस के लिए लाइसेंस लेने, निर्धारित रूट व समय के अनुसार ताजिया जुलूस निकालने, शरारती तत्वों पर नजर रखने, शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही गई। सभी अखाड़ेधारियों को शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने एवं प्रदर्शन करने का निर्देश दिया। आंदर के असांव थाना में बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन एवं थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने संयुक्त रूप से की। पदाधिकारीद्वय ने कहा कि ताजिया जुलूस निकालने वाले सभी लोगों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है, बिना लाइसेंस के ताजिया जुलूस निकालने वालों के विरुद्ध करवाई की जाएगी। इस दौरान सभी को आपसी सौहार्द के बीच शांतिपूर्ण ताजिया जुलूस निकालने की अपील की गई। साथ ही शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने कही बात कही गई।

बैठक में राधेश्याम दुबे, सोनू पांडेय, रामप्रश्न राम, साधु पांडेय, विनय गुप्ता समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि व शांति समिति सदस्य उपस्थित थे। चैनपुर में चैनपुर ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव सीओ सतीश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मोहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर चर्चा की गई। इस मौके पर सरपंच नवीन सिंह, शमीम अहमद, अहमद अंसारी, बंटी गुप्ता, रोहित शरण पांडेय , मो. अली सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। वहीं नौतन थाना में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार व अंचलाधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मोहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही मोहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। इस मौके पर मुखिया हवलदार अंसारी, कृष्णा प्रसाद, जेडी आलम, सरपंच संघ अध्यक्ष तारा कुमार यादव, सरपंच राजा हुसैन, शिक्षक रिजवान अहमद, पूर्व मुखिया ललन सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026