रघुनाथपुर: सरयू नदी पर तट पर जल भरने को उमड़ी भीड़

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में सोमवार को शारदीय नवरात्र की धूम रही। इस दौरान विभिन्न जगहों पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पूजा स्थल से आरंभ होकर सरयू नदी तट पर पहुंची जहां आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से जल भरा गया। इस दौरान सरयू नदी तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। मौके पर नरहन के बीडीसी सदस्य मुन्ना सिंह, ओम प्रकाश सिंह, मुकेश सिंह, हरदेश्व सिंह काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

वहीं रघुनाथपुर के गांधी नगर में नवयुवक दल दुर्गा पूजा समिति द्वारा आचार्य मुकेश कुमार तिवारी, यजमान धर्मेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा कलश स्थापना कराई गई। उधर राजपुर गांव में दुर्गा पूजा समिति द्वारा आचार्य डा. भगवती शरण द्विवेदी, यजमान सुरेश दुबे द्वारा कलश स्थापना कराई गई। मौके पर विजय कुमार सोनी अनिल सिन्हा, लक्ष्मीकांत प्रसाद, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार, नवल कुमार चौरसिया, अंकित कुमार, संदीप कुमार गुप्ता राहुल कुमार सोनी, बलिंद्र कुमार मुकेश पांडेय, मुकेश सोनी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026