✍️ परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर दियरा क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे झाड़ी से रविवार को एक वृद्ध का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान आदमपुर निवासी हरेराम बिंद के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। स्वजनों ने बताया कि हरेराम बिंद चार दिन से घर से गायब थे। उनकी खोजबीन की जा रही थी। इस मामले में थाना में आवेदन देकर उनकी बरामदगी की गुहार लगाई गई थी। उनका कहीं पता नहीं चला। इससे स्वजन काफी चिंतित थे। रविवार को आदमपुर दियरा क्षेत्र में चरवारों ने सरयू नदी के किनारे झाड़ी में शव देख शोर मचाना शुरू किया।
शव मिलने की सूचना पर स्वजन उक्त स्थल पर पहुंच शव की पहचान की। घटना की सूचना थाने को दी गई। सूचना मिले ही पुलिस मौके पर पहुंच शव के पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई है।बताया जाता है कि हरेराम बिंद घर के कमाऊ सदस्य थे। उन्हें तीन पुत्र तथा चार पुत्री है। वे दो लड़के एवं एक पुत्री की शादी कर चुके हैं। उनकी मौत से पत्नी हरिपति समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही है। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…