✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के चकरी गांव स्थित राजद विधायक हरिशंकर यादव आवास पर रविवार को कृषि विभाग में कार्यरत किसान सलाहकारों के एक शिष्टमंडल जिला प्रवक्ता नवीन पांडेय के नेतृत्व में मांगों से संंबंधित ज्ञापन सौंपा। यह जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता नवीन पांडेय ने बताया कि विगत एक माह से पूरे राज्य का कृषि विभाग ठप है। सारी योजनाएं करीब बंद पड़ी हैं, लेकिन सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है।
हड़ताल के दौरान तरह-तरह के आंदोलन चलाए जा रहे हैं। इसको लेकर 11 व 12 जुलाई को पटना विधानसभा के समक्ष किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही सभी विधायकों के आवास पर एक दिन पूर्व से ही डेरा डालो घेरा डालो कार्यक्रम राज्य कार्यकारिणी संघ द्वारा प्रस्तावित है। शिष्टमंडल ने विधायक ने मांग पत्र पर गहन अध्ययन करने तथा कृषि मंत्री को इस संबंध में उचित न्याय दिलाने की मांग की। इस मौके पर किसान सलाहकार संघ के प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक देव, ओमप्रकाश चौरसिया, अमरेंद्र पाण्डेय सहित दर्जनों किसान सलाहकार मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…