महाराजगंज: बिहार राज्य गन्ना उत्पादक सम्मेलन में रवींद्र ने किया सिवान का प्रतिनिधित्व

✍️परवेज अख्तर/सिवान: बिहार राज्य गन्ना उत्पादक संघ के तीसरा बिहार राज्य सम्मेलन का आयोजन रविवार को मोतिहारी में किया गया। इसमें बिहार के सभी जिले का प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें सिवान जिला का प्रतिनिधित्व महाराजगंज निवासी अधिवक्ता रवींद्र सिंह ने किया। रवींद्र सिंह ने सम्मेलन में 24 सूत्रीय किसान मांगपत्र पर बहस की। इसमें एमएसपी की कानूनी गारंटी, संपूर्ण कर्जमुक्ति, खाद्य सुरक्षा की गारंटी, किसानों और खेत मजदूरों के लिए किसान पेंशन, फसल नुकसान की भरपाई के लिए सार्वभौमिक, व्यापक और प्रभावी फसल बीमा पर प्रकाश डाला।

किसान नेता रवींद्र ने कहा कि बिहार में एपीएमसी मंडी की पुनः बहाली, बंद पड़े सभी चीनी मिलों को पुनः चालू करना, बटाईदार किसानों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ, वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक 2023 की वापसी, दुग्ध उत्पादकों को 10 रुपये प्रति लीटर सरकारी अनुदान, बाढ़, सुखाड़ और जल-जमाव की समस्या का स्थायी समाधान, अधूरे और जर्जर सिंचाई परियोजनाओं का शीघ्रातिशीघ्र जीर्णोद्धार किसान हित में होने की बात कही। आधुनिकीकरण, जबरन कृषि योग्य भूमि के अधिग्रहण पर रोक, मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम और 600 रुपये दैनिक मजदूरी की गारंटी, समेत किसानों, खेत मजदूरों, श्रमिकों और आम नागरिकों के मुद्दे को उठाया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026