परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अवर निबंधन कार्यालय का स्थानांतरण करने के विरोध में मंगलवार को जिला पार्षद सह लोक कार्य समिति के सदस्य उमेश पासवान के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया गया तथा मांगों का ज्ञापन अंचलाधिकारी निखिल कुमार को सौंपा गया। धरने को संबोधित करते हुए जिला पार्षद सह लोक कार्य समिति सदस्य ने कहा कि रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय में पर्याप्त मात्रा में जमीन उपलब्ध है इसके बावजूद भी अवर निबंधन कार्यालय को 10-12 किलोमीटर दूर चंवरी इलाके में स्थानांतरित किया जा रहा है।
कहा कि यह सुरक्षा की दृष्टिकोण से उचित नहीं है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि मुख्यालय में सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय एवं संस्थान को रघुनाथपुर में रखा जाए। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार तिवारी ने कहा कि प्रखंड के सभी अधिकारियों को सहयोग करना चाहिए। बाद धरनार्थियों का शिष्टमंडल अंचलाधिकारी से मिल मांगों का ज्ञापन सौंपा। धरने को नर्वदेश्वर सिंह, नागेंद्र मांझी, राजू श्रीवास्तव आदि भी संबोधित किया। इस मौके पर सुंदर लाल पासवान, राजेश्वर मांझी, दिवाकर मिश्रा, ललन पुष्कर, सुशील गुप्ता समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…