सिवान: इस्लाम ने विश्व में शांति का संदेश दिया है : मौलाना शमीमुद्दीन अहमद

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के जेडए इस्लामिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को जश्न- ए- ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध सूफी संत हजरत अल्लामा मौलाना प्रो. शमीमुद्दीन अहमद मुनअमी ने तकरीर की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस्लाम ने विश्व में शांति का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम का शाब्दिक अर्थ समर्पण और सलामती होता है। इस्लाम ने दुनिया में सबसे पहले शराब और जुए पर प्रतिबंध लगाया। सबसे पहले स्त्री को संपत्ति में अधिकार दिया। मौलाना प्रो. मुनअमी ने कहा कि नबी के बारे में सबसे अधिक पुस्तकें लिखी गई हैं। नबी ने धर्म और कर्तव्य दोनों की शिक्षा दी। उन्होंने अपने ऊपर आक्रमण करने वालों को पढ़ाने का काम दिया था। उनके विरोधी ज्ञान पर अपना एकाधिकार बनाए थे। क्षमा, दया, करुणा के लिए मनुष्य को धरती पर भेजा गया है। कार्यक्रम के दौरान शासी निकाय के सचिव जफर अहमद गनी ने उनका स्वागत किया।

मौके पर प्रो. जयाउद्दीन अहमद, मुस्ताक अहमद ने नात प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान मौलाना प्रो. मुनअमी ने द विमले इंटरनेशनल स्कूल में पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य प्रो. इदरीश आलम ने ज्ञापन किया। इस अवसर पर शासी निकाय के वरीय सदस्य तारिक अहमद गनी, प्रो. सुरेंद्र कुमार, प्रो. शौकत अली, प्रो. तारिक, प्रो. अशोक मिश्र, प्रो. अशोक प्रियंवद, प्रो. भूषण, प्रो. महफूज, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. आशा कुमारी, प्रो. जितेंद्र वर्मा, प्रो. आफताब असलम, प्रो. विवेकानंद पांडेय, प्रो. प्रियंकर श्रीवास्तव, प्रो. जावेद इकबाल, प्रो. तनवीर, प्रो. शाहजदा खान, प्रो. रहिमुल्ला, प्रो. सेराज खान, प्रो. इरम अल्ताफ, प्रो. रहिमुल्लाह शशांक सुमन, अली फारूक आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024