रघुनाथपुर: एकजुट होने पर आदिवासी समाज का विकास संभव : मुर्तजा अली कैसर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर उच्च विद्यालय खेल मैदान में बुधवार को अखिल भारतीय गोड़ महासंघ के तत्वावधान में विश्व आदि दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मदन साह गोड़ ने की। इस मौके पर आदिवासी समाज की आर्थिक स्थिति तथा एकजुटता पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि बिहार सरकार के अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुर्तजा अली कैसर ने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी आदिवासी समाज पिछड़ा हुआ है। इनके एकजुट होने पर ही आदिवासी समाज का विकास संभव है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक आदिवासी समाज संगठित नहीं होगा तथा विकास के मुख्य धारा में नहीं जुड़ेगा। उन्होंने का केंद्र एवं राज्य सरकार को इन समाज के उत्थान की मांग की। जदयू जिला सचिव सुशील कुमार गुप्ता ने कहा आदिवासी समाज आज भी विकास से वंचित हैं। देश की आजादी में इस समाज का बड़ा याेगदान रहा है। कार्यक्रम का संचालन कन्हैया गोड़ ने किया। कार्यक्रम को सुग्रीव गोड़ उर्फ ज्ञानी, जितेंद्र गोड़, सोनू गोड़, मुन्ना गोड़, रामप्रवेश गोड़ आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर गोड़ समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026